PCOS की शिकार महिलाओं के लिए कुछ जरूरी जानकारी

PCOS की शिकार महिलाओं के लिए कुछ जरूरी जानकारी

सेहतराग टीम

आज के समय गलत लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते हमारा शरीर कई बीमारियों का घर बन हुआ है। ऐसे पीसीओएस (PCOS) की समस्या की बात करें तो ये हर 10 में से 8 महिलाओं की समस्या बनी हुई है और ये गलत लाइफ स्टाइल का ही नतीजा है। इसकी वजह से महिलाओं को सिर्फ मोटापा, मुहांसे, बाल झड़ने जैसी समस्याओं का ही सामना नहीं करना पड़ता बल्कि इससे प्रेगनेंसी पर भी असर पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि महिलाओं को इससे जुडी जानकारी नहीं होती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी।

पढ़ें- क्या घरेलू तरीकों से सुरक्षित होगा गर्भपात, जानें कैसे महिलाओं के सेहत पर करता है बुरा असर

PCOS क्या है?      

पीसीओएस एक हार्मोनल डिसफंक्शन है, जिसमें शरीर के बहुत सारे फंक्शन डिस्टर्ब होते हैं जैसे पीरियड्स अनियमित होना, स्किन प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो जाती है। इसमें महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो यह हार्ट डिसीज, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और यूट्राइन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

लक्षण:

ये समस्या होने पर महिलाओं में अनचाहे बाल, पिंपल्स, बाल झड़ना, अनियमित पीरियड्स और मोटापे जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह भी है कुछ महिलाओं में इसके लक्षण सभी और साफ तौर पर दिखाई देते हैं लेकिन कुछ महिलाओं में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।

पढ़ें- कभी-कभी प्रग्नेंसी रिपोर्ट के परिणाम आ जाते हैं गलत, जानें क्यों और 5 कारण

इससे प्रेग्नेंसी पर क्या असर पड़ता है?

इसके कारण महिलाओं को मां बनने में समस्या होती है। हार्मोनल इम्बैलेंस के चलते, ओवलुशन की प्रक्रिया पर असर पड़ता है।यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जो गर्भाश्य में अंडा नहीं बनने देता। अगर अंडा नहीं बनेगा तो महिलाएं कंसीव भी नहीं कर पाएंगी।

क्या PCOS में IVF से ही होगा बच्चा?

पीसीओएस की भी कैटगिरी होती है इसलिए जरूरी नहीं कि इसमें आईवीएफ ही किया जाए। कई बार पेशेंट दवा से भी ठीक हो जाता है।

पढ़ें- जानें, योनि‍ के आसपास काले घेरे की वजह और दूर करने के उपाय

दवा कोर्स पूरा करने के बाद PCOS दोबारा क्यों हो जाता है?

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाएं दवा तो लेती हैं लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं करती। पीसीओएस को जड़ से खत्म करने के लिए जितनी जरूरी दवा है उतना ही जरूरी सही खान-पान व एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।

PCOS से बचने के लिए ये करें:

अगर आप अपनी लाइफस्टाइल सही कर लें तो पीसीओएस को 40% तक कम किया जा सकता है। अगर आप रोज नियमित योग करें, एक्सरसाइज करें। अपनी डाइट में फल, नट्स हरी सब्जियां शामिल करें और  मीठे चीजें, जंक फूड्स से परहेज करें। डाइट में रोजाना 100 ग्राम नट्स जैसे बादाम, किश्मिश, काजू जरूर लें।

 

इसे भी पढ़ें-

महिलाओं में जन्मजात नहीं होता है खाना पकाने का गुण

ब्रेस्ट कैंसर का महिलाओं में होता है ज्यादा खतरा, जानें लक्षण और बचने का तरीका

अगर चाय पीना है तो माचा चाय पिएं, थकान और एसिडिटी होगी कम

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।